वाराणसी। जनपद के राजा तालाब तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां जिलाधिकारी व वरिष्ठ आरक्षी अधीक्षक के आगमन की सूचना पाकर सैकड़ों फरियादी इस आस में आये थे कि उनकी फरियाद सुनने वाला एक अच्छा प्रशासक बनारस में आ चुका है। इसी सूचना पर अनुराग सिंह निवासी बखरियां लोहता पहुंचे जो अपने ननिहाल में रहकर नाना की देखभाल करते हैं तथा उनकी सम्पत्ति को बचाकर रखे हैं।
अनुराग के अनुसार उनका परिवार दबंगों व भू-माफियाओं से प्रताड़ित है। उन्होंने एक नेक काम की शुरुआत करनी चाही। गांव में बंजर भूमि थी जिस पर वह स्टेडियम बनवाना चाहते थे और प्रशासन से स्टेडियम बनवाने के लिये कई बार प्रार्थना पत्र भी दिये लेकिन उस बंजर भूमि पर कुछ दबंग भू-माफियाओं की नजर गड़ी हुई है। इस नेक काम में राज सिंह की पत्नी भी उनका साथ देती थी लेकिन विगत कुछ माह पूर्व उनका देहांत हो गया।
इसी पीड़ा व न्याय की आस में अनुराग लगभग 5 महीने से अन्न त्याग दिये हैं। सिर्फ पानी पीकर जीवन यापन कर रहे हैं। मंगलवार को पुनः अनुराग तहसील दिवस पर एक प्रार्थना पत्र न्याय के लिये दिये जिन्होंने शासन व प्रशासन को इस आशय से प्रार्थना दिया कि एक दिन उनको जरूर न्याय मिलेगा।




DOWNLOAD APP