जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गोठाव गांव के एक शिक्षक से दो ठगों ने जमीन दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी कर फरार हो गये। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दो के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

गोठांव गांव के शिक्षक महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दिया है कि भदोही जिले के सराय कंसराय निवासी आशीष विश्वकर्मा व राजेश विश्वकर्मा ने अंकलेश्वर सिटी गुजरात में जमीन दिलाने का झांसा देकर दो वर्ष पूर्व 25 लाख रूपए ले लिए। दोनों को एक बार मे 12 लाख रूपये काशी गोमती बैंक की शाखा परियत से ट्रांसफर किया था और बाकी रूपये कैश में दिया था।
उसके बाद से दोनों युवक आनाकानी करने लगे और अब फोन भी उठाना बन्द कर दिये है। दोनों जालसाज थाना गडख़ोल के अम्बिकानगर पाटिल अंकलेश्वर सिटी गुजरात मे रहते है। कई बार वहाँ जमीन दिलाने के लिए बुलाया गया जाने पर दोनो नही मिलते है। थानाध्यक्ष मुन्ना राम ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।



DOWNLOAD APP