जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉक्टर अब्दुल कादिर खान ने बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह में कालेज की तीन छात्राएं सम्मानित की जाएगी। जिनको गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्य परीक्षा सत्र 2019 में स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षा शास्त्र की परीक्षा में श्रद्धा दुबे पुत्री सुशील कुमार दुबे, गृह विज्ञान (फूड न्यूट्रिशन) में निधि सिंह पुत्र संजय सिंह व गृह विज्ञान ह्यूमन डेवलपमेंट में बीना त्रिगुनाइत पुत्री लौटू प्रसाद त्रिगुनाइत ने अपने प्रथम प्रयास में ही सर्वोत्तम अंक प्राप्त किया है।
जिनको पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 23 वें दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने छात्राओं को विश्वविद्यालय की परीक्षा में सर्वोच्च अंक के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त करना छात्राओं एवं महाविद्यालय की बड़ी उपलब्धि बताया।




DOWNLOAD APP