जौनपुर। श्री संकट मोचन संगठन द्वारा भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन 12 नवम्बर दिन मंगलवार को सुनिश्चित है। यह आयोजन नगर के शाही पुल के पास स्थित गोपी घाट पर होगा।
इस आशय की जानकारी संस्थाध्यक्ष आदित्य चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। महामंत्री अजय निषाद ने बताया कि उक्त अवसर पर शाम 6 बजे मां गोमती पूजन के साथ महाआरती होगी। इसके पहले दिन में 12 बजे से रंगोली प्रतियोगिता एवं सायं 7 बजे से डांस प्रतियोगिता होगी जिसके बाद रात 8 बजे समस्त प्रतियोगिताओं के अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा।
कोषाध्यक्ष सूरज निषाद ने समस्त नगरवासियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।




DOWNLOAD APP