• नीम का पेड़ गिरा, दो परिवारों के सिर से उठा छत

  जौनपुर। जनपद के जलालपुर क्षेत्र के ग्रामसभा कुसिया में पन्ना लाल का कच्चा घर बारिश के चलते अचानक गिर गया। कच्चे मकान की दीवार गिरने से पड़ोसी खरपत्तू का पक्का मकान का एक कमरा बुरी तरह ध्वस्त हो गया। मकान गिरने की आवाज से पक्के मकान में सो रहे खरपत्तू राम का परिवार बाहर भागकर किसी तरह जान बचाया। देखते ही देखते मौके पर जुटे लोगों की मदद से मलबा हटाया गया। मलबा हटाने में प्रदीप कुमार, पन्ना लाल, दिलीप कुमार, मेवा राम, रमेश कुमार, खरपत्तू, राकेश कुमार आदि रहे।
जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र में ध्वस्त
हुये मकान के साथ खड़े वृद्ध।
  इसी क्रम में स्थानीय क्षेत्र के छतरीपुर में मौजा बंधवा बस्ती में संगीता देवी व रानी देवी के कच्चे घर पर नीम का हरा विशाल पेड़ गिर गया जिसके चलते सह ध्वस्त हो गया। जानकारी के अनुसार रानी देवी की सास घर में पूजा कर रही थी कि तभी कुछ आवाज आने लगी। जैसे ही वह घर से बाहर निकली कि अचानक नीम का विशाल पेड़ कच्चे घर पर गिर गया। मौके पर पेड़ के साथ कच्चा घर भी धराशायी हो गया। सारे लोग किसी तरह घर से सही सलामत बाहर निकले। देखा गया कि इस कच्चे मकान के अलावा उस परिवार के पास और कोई घर नहीं है जिसके चलते पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।



DOWNLOAD APP