जौनपुर: लायंस क्लब गोमती ने वृद्धाश्रम में बांटी दैनिक सामग्री | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। लायंस सेवा सप्ताह के अन्तर्गत रविवार को लायंस क्लब गोमती ने प्रेमापुर (पुरानी बाजार) में स्थित वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को फल, बिस्किट, साबुन, तेल आदि वितरित किया। साथ ही सभी वृद्ध जनों की शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच करते हुये इससे बचने का उपाय भी बताया गया।
इस मौके पर क्लब अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने जिनको शुगर व ब्लड प्रेशर है, उनको दवा भी उपलब्ध कराया। साथ ही हर महीने की दवा समय-समय पर देने का वादा भी किया। इस अवसर पर जागेश्वर केसरवानी, अशोक गुप्ता, अनिल अग्रहरि, गणेश गुप्ता, ऋषि, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, धीरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अन्त में वृद्धाश्रम के संरक्षक रवि चौबे ने सभी के प्रति आभार जताया।
जौनपुर के प्रेमापुर में वृद्धाश्रम के वृद्धों को दैनिक सामग्री
वितरण अवसर पर मौजूद लायंस क्लब गोमती के पदाधिकारीगण।
|