जौनपुर: पन्ना लाल जन कल्याण समिति ने दिव्यांग से करवायी आरती | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति द्वारा एक दिव्यांग से महाष्टमी पर आरती करवायी गयी। इस दौरान आयोजन समिति ने उसको अंगवस्त्रम् सहित अन्य आवश्यक सामग्री दिया। तत्पश्चात् आयोजक शिवा वर्मा ने प्रसाद वितरित किया। साथ ही कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों द्वारा दिव्यांगों के साथ कुछ न कुछ अवश्य करना चाहिये। इसी क्रम में पुजारी बलराम यादव ने श्री वर्मा के कार्यों की सराहना किया।
इस अवसर पर जितेन्द्र सेठ, विकर्मा यादव, विकास, पंकज, राजेश, पन्धारी, पोड़ई, जितेन्द्र, लल्लू सोनकर, युवराज वर्मा, हिमांशु वर्मा, ज्योति वर्मा, आशा देवी, रामा पण्डोली, अन्नू, रेशु, अब्बास, अशोक विश्वकर्मा, रिंकू विश्वकर्मा, बबलू आदि उपस्थित रहे। अन्त में पुजारी बलराम यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।
जौनपुर में पन्ना लाल सेनानी जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित
कार्यक्रम में आरती करता दिव्यांग एवं उपस्थित अन्य लोग।
|