जौनपुर। जनपद के तमाम बालक व बालिकाओं ने सी.बी.एस.ई. इण्टर स्कूल ईस्ट जोन ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में विद्यालय, परिवार सहित पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। इस आशय की जानकारी देते हुये प्रशिक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि सी.बी.एस.ई. नई दिल्ली द्वारा झारखण्ड में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के तमाम बच्चों ने प्रतिभाग किया।
झारखण्ड में आयोजित ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता
में पदक के साथ मौजूद जौनपुर के खिलाड़ी।
बालिका प्रशिक्षक आरती शुक्ला व मैनेजर ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के 17 वर्ष के आयु वर्ग में 73 किग्रा भार वर्ग में पारांगत आदित्य एवं 19 वर्ष 87 किग्रा भार वर्ग में जयंत प्रताप सिंह ने रजक पद प्राप्त किया। साथ ही 19 वर्ष 68 किग्रा भार वर्ग में देवांश शुक्ला, बालिका वर्ग 14 वष के 41 किग्रा भार वर्ग में अविशा त्यागी और 17 वर्ष के 68 किग्रा भार वर्ग में सुहानी शाह ने कांस्य पदक जीता।
इसके अलावा राजवर्धन सिंह, यशस्वी सिंह, अवी सिंह, आदर्श, यशवीर, फूर्कान, अरमान, कार्तिकेय, अस्थाना, अमन, कनिष्का, अभिलाष, संस्कृति, राम्या, ऐश्वर्या आदि ने अपने वर्ग में बेहतर प्रदर्शन किया। उपरोक्त खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर तमाम लोगों ने हर्ष जताते हुये बधाई दिया। साथ ही उक्त प्रतियोगिता में पहली बार जनपद के प्रतिनिधित्व पर खुशी जतायी।




DOWNLOAD APP