जौनपुर: बाइक से धक्का लगा, युवक ने बाइक सवार को मारी चाकू | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायबीरू चौराहे पर मोटरसाइकिल से धक्का लगने पर बाबू निवासी मनियरा ने पवन मौर्य 25 वर्ष निवासी चौरा को चाकू मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
उसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुये जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने वाले केराकत नगर निवासी नितिन सोनकर व भौरा निवासी आलोक सिंह भी घायल हो गये हैं। मामले की जानकारी पाते ही पुलिस ने चाकू मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।