जौनपुर: पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद के बच्चों ने महिषासुर वध का किया सजीव प्रदर्शन | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जनपद के सिकरारा ब्लाक अन्तर्गत अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद के बच्चों ने शारदीय नवरात्रि पर जो सजीव प्रस्तुति किया, वह विद्यालय, क्षेत्र सहित पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस विद्यालय के होनहार बच्चों ने दुर्गा माता द्वारा महिषासुर वध का सजीव प्रदर्शन किया जिसे देखकर जहां लोग भाव-विभोर हो गये, वहीं इसकी चर्चा विद्यालय के आंगन से निकलकर पूरे जनपद में फैल गयी। इस बाबत जानकारी देते हुये विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती माधुरी जायसवाल ने बताया कि दशहरा की छुट्टी के पहले शनिवार को स्कूली बच्चों ने मां दुर्गा की सजीव झांकी प्रस्तुत किया।
मां दुर्गा के दसों हाथ में सुशोभित सभी शस्त्र बच्चों ने उनके निर्देशन में खुद बनाया। इस दौरान जहां दुर्गा मां की जयकारे से विद्यालय सहित पूरा वातावरण गूंज उठा, वहीं श्रीमती जायसवाल ने बच्चों ने मां दुर्गा और महिसासुर के बारे में जानकारी दिया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
जौनपुर के सिकरारा क्षेत्र के इब्राहिमाबाद स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जा रही सजीव झांकी। |