• "ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया का संदेश जनता तक पहुंचाना चाहते हैं चन्दन"

जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के मझगवां कला गांव स्थित शिव कुमारी शिक्षण संस्थान, प्राथमिक विद्यालय वनपुरवां मझगवां, प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर में त्रिलोचन महादेव बाजार के निवासी भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। चन्दन ने अपने हाथों से 750 बच्चों में बिस्कुट और चाकलेट बाँटा। अपने हाथ से सभी को केक काटकर भी खिलाया। स्कूल में बच्चों से देर तक बात भी किया।
चन्दन ने बताया कि इन बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन यादगार बन गया। बताया शिक्षकों और बच्चों ने जिस तरह प्यार दिया है अतुलनीय है। विदित हो कि जन्मदिन के खास मौके पर 50 पौधों का पौधरोपण कर उन्होने अपने जन्मदिन को यादगार बनाया। अपने जन्मदिन पर सभी से उपहार स्वरूप एक-एक पौधे लगाने का आग्रह किया। जिसकी सराहना पुरा विद्यालय स्टाप सहित क्षेत्र के लोगों ने किया। सभी ने एक-एक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
श्री सेठ ने बताया कि मेरा यह अभियान यहीं नही थमा है, इनका लक्ष्य एक लाख पौधे लगाने का है।ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया यह संदेश वह जनता तक पहुंचाना चाहते है। चन्दन ने बताया जन्मदिन के शुभ दिन पर फिल्म इंडस्ट्री सहित उनके सगे-संबधियों, करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों ने फोन पर काॅल व मैसेज करके, व्हाट्सअप व सोशल मीडिया पर भी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उनके पास बधाईयों का तांता लगा रहा। चन्दन ने अपने जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। चन्दन बहुत जल्द भोजपुरी फिल्म रंगीला बनारस मे मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।
इस अवसर पर वीएनएस म्यूजिक कंपनी के मालिक सतीश प्रजापति, पराऊगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचन्द यादव, विनय गुप्त अकेला, प्रख्तात गायक मनीष उपाध्याय, पं. अभिषेक पाण्डेय महाराज, रवि सेठ, नीरज गिरि, अशोक पाठक, सुनील राजभर, वन्दना दूबे, संतोष मधुकर, अनुराधा केशकर, इन्दू देवी, सोनम गुप्ता, रवि सेठ आदि मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP