जौनपुर: मनबढ़ों ने बीमा कंपनी के मैनेजर को पीटा | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजनीडींह गांव के पास मंगलवार की शाम करीब साढ़े 8 बजे मनबढ़ों ने रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी मुंगराबादशहपुर शाखा प्रबंधक दिनेश सिंह (43) और सेल्स मैनेजर कांति देव सिंह को पीटकर घायल कर दिया।
दोनों किसी भोज में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वे तरहटी रोड पर गांव सुजनीडींह के पास पहुंचे थे तभी कार ओवर टेक कर बाइक को रोक लिया। जब तक वे दोनों कुछ समझ पाते तब तक कार से उतरे चारों बदमाशों ने डंडे व बेल्ट से उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।
उनके शोर शराबा करने पर पिस्तौल से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। संयोग था कि बाइक की डिग्गी में रखा कैश बच गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।