सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विसावा गांव स्थित शिवमन्दिर पर भाजपा कार्यसमिति की बैठक में विपुल सिंह को दोबारा सिकरारा मंडल का अध्यक्ष घोषित किया गया। जबकि पंकज सिंह को मण्डल से जिला प्रतिनिधि नियुक्त किए गए।

सुल्तानपुर से आये चुनाव अधिकारी शिवपाल सिंह गांधी और सह चुनाव अधिकारी रवीन्द्र सिंह दादा की देखरेख आहूत बैठक में पार्टी के बहुत स्तर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष के लिए विपुल सिंह के नाम का प्रस्ताव लाया गया जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से सहमति जताई।
बैठक में पूर्व प्रमुख व भाजपा वरिष्ठ नेता सुधाकर उपाध्याय ने पार्टी के संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से अथक परिश्रम करने की अपील की। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्द्र नाथ सिंह, जयप्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह, खुशहाल सिंह, भूपेंद्र सिंह मुन्ना, मुन्ना रामनगर, जितेन्द्र सिंह, संजय माली, जितेन्द्र उपाध्याय, मंगला सिंह, रविन्द्र सिंह, अरविंद विसावा, गुड्डू सिंह, डाक्टर नीरज मिश्र, अरविंद चांदपुर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोलेशंकर मिश्र ने किया।



DOWNLOAD APP