• पूविवि में हुई भाषण प्रतियोगिता व खेल विभाग ने करवायी दौड़ प्रतियोगिता
  • शाहगंज चेयरमैन गीता जायसवाल ने सफाईकर्मियों के साथ किया श्रमदान

  जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जनसंचार विभाग में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक सद्भाव एवं महात्मा गांधी विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें शाकम्बरी नन्दन एवं आराध्या श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डा. मनोज मिश्र ने अपना विचार व्यक्त किया। इंजीनियरिंग संस्थान के विश्वेश्वरैया सभागार में यांत्रिकी  विभागाध्यक्ष डा. संदीप सिंह ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर अपना विचार व्यक्त किया जहां भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसका विषय ‘सम सामयिक भारत में गांधी जी के विचारों की महत्ता’ रहा।
इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. बीडी शर्मा, दीप प्रकाश सिंह, हिमांशु तिवारी, अंकुश गौरव, शशांक दुबे, सुबोध कुमार, नवीन, रेहान, सन्तोष उपाध्याय, केके मिश्रा, सीपी सिंह आदि उपस्थित रहे। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर फार्मेसी संस्थान में कार्यकम हुआ जहां भाषण प्रतियोगिता में उग्रसेन यादव प्रथम, कुनाल पाण्डेय द्वितीय, आदित्य मिश्र तृतीय, कविता पाठ में मो. इब्राहिम प्रथम, नीरज द्वितीय, दीपक यादव तृतीय, रंगोली में मानसी सिंह प्रथम, आकांक्षा दुबे द्वितीय, संतोष मौर्य तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता में अमित सिंह प्रथम, प्रशांत गुप्ता द्वितीय, कनक एवं शुभम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किये। प्रतोयोगिता में प्रो. अजय द्विवेदी, डा. सौरभ पाल, प्रो. एके श्रीवास्तव, राजीव कुमार, डा. कमलेश पाल, डा. विनय वर्मा, डा. अमरेन्द्र सिंह, डा. धर्मेन्द्र सिंह ने निर्णायक की भूमिका अदा की।

  खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांधी जयन्ती पर इन्दिरा गांधी स्टेडियम में ओपेन पुरूष वर्ग की 5 किमी पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 7 बजे से हुआ। प्रतियोगिता से पूर्व फिट इण्डिया मूवमेन्ट के अन्तर्गत प्लानिंग रन 2 किमी का आयोजन हुआ जिसमें स्टेडियम में उपस्थित समस्त खिलाड़ियों द्वारा पॉलिथिन सहित अन्य कूड़ा सामग्री को रास्ते में दौड़ते वक्त उठाकर संकलित करते हुये निर्धारित स्थान पर निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों की 2 किमी क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन हुआ जिसके विजेताओं को मो. अफसार अहमद राष्ट्रीय एथलिट द्वारा पुरस्कृत किया गया। पैदल चाल के खिलाड़ियों को नसरीन बानो क्रीड़ा अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन मो. रूस्तम खां उप क्रीड़ाधिकारी ने किया।
  करंजाकला संवाददाता के अनुसार जगदीशपुर में ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान व प्वाइण्ट आफ आईटी एण्ड मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा गांधी जयंती पर संगोष्ठी हुआ। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव ने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक गांधी जी का नाम रहेगा। गांधी जी के विचार व कार्य दुनिया हमेशा याद करेगी। इस अवसर पर सोशल स्टडी प्वाइण्ट के निदेशक राम सागर विश्वकर्मा, विमल यादव, संगम, रवि, लवलेश रोहित, चन्दन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  मुफ्तीगंज संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी के युवा नेता अतुल सिंह ने मुफ्तीगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनकी जयंती मनायी। वर्ष 1953 ई. में तत्कालीन रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा मुफ्तीगंज बाजार में स्थापित शहीद स्मारक स्थित गांधी प्रतिमा पर अतुल सिंह के साथ विकास तिवारी एडवोकेट द्वारा माल्यार्पण करके दोनों महानुभावों को याद किया गय। इस अवसर पर अभय सिंह, संजय सोनकर, गोपाल, रामबचन यादव, आलोक राय, रामबचन यादव, सोनू यादव, अमन सिंह, अभय सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  सिकरारा संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद सहित गांव की साफ-सफाई व स्वच्छता पर ध्यान दिलाकर पालीथिन को खत्म करने पर जोर दिया गया। तत्पश्चात् बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिससे उपस्थित लोग भाव-विभोर हो गये। गांधी जी के जीवन पर आधारित विषयों पर जीवंत झांकी प्रस्तुत किया जिसमें आरूष जायसवाल ने गांधी जी बनकर लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या रीना सिंह ने गांधी विषयक उनके आदर्शों को बताया तो सहायक अध्यापक दीपमाला जायसवाल ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सभानाथ, अनुराधा मिश्रा, आरती साहू, फौजदार, विजय कला, विद्यालय के समस्त अध्यापक आदि उपस्थित रहे।

  धर्मापुर संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर में राज एजुकेशनल सोसाइटी एवं भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उपरोक्त महानुभावों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये बच्चों को उनके बारे में बताया गया। तत्पश्चात् संस्थान की प्रबंधक अंजू पाठक ने बच्चों को कापी, पेंसिल, रबर, पेन, कलर आदि वितरित किया। साथ ही बताया कि आज के परिवेश में शास्त्री जी द्वारा लगाया गया नारा ‘जय जवान जय किसान’ किस तरह सटीक बैठ रहा है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नुजहत अंसारी, समाजसेविका सोनिया गिरी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
  महराजगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा गोंदालपुर में गांधी जयंती मनायी गयी जहां प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने उनके जीवन व संघर्षों पर प्रकाश डालते हुये बच्चों को उनके बारे में बताया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद पाल, सहायक अध्यापक अभिषेक यादव, रसोईया आशा देवी, दुर्गावती देवी, सफाईकर्मी ईश्वर लाल सहित तमाम शिक्षक, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने स्थानीय राजकीय पुरूष चिकित्सालय में श्रमदान के साथ मरीजों को फल वितरित किया। कार्यक्रम की शुरूआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया जिसके बाद अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने महात्मा गांधी व शास्त्री जी के बारे में अपना विचार व्यक्त किया। साथ ही अधीक्षक डा. सान्याल सहित अस्पताल परिवार के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मनोज पाण्डेय ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक बिस्मिल्लाह ने आभार जताया। इस अवसर पर डा. एसएल गुप्ता, डा. ज्ञानचन्द्र, डा. डीके गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, रूपेश जायसवाल, सुरेन्द्र तिवारी, दीपक सिंह, लायनेस गीता जायसवाल, संजीव जायसवाल, प्रवीण, मो. अब्बास, सप्ताह चेयरमैन रविकांत जायसवाल, राजकीय चिकित्सालय के डा. सन्याल, डा. आरबी यादव, डा. मौर्या आदि उपस्थित रहे।
  नव स्थापित लियो क्लब शाहगंज के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान के तहत लायंस उपवन की सफाई करके श्रमदान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषभ अग्रहरी, अरूण गुप्ता, आदित्य गुप्ता, प्रशांत अग्रहरी, शुभम अग्रहरी, हर्ष अग्रहरी, अनुज अग्रहरी, विवेक राव, राहुल गुप्ता, सूरज अग्रहरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
  नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने सभासद, प्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी के साथ मिलकर नगर पालिका परिसर के अलावा कोतवाली, कोतवाली रोड, राजकीय पुरूष हास्पिटल में स्वच्छता करते हुये श्रमदान किया। इस दौरान साथी दुकानदारों को स्वच्छता बनाये रखने, वन टाइम यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलायी। साथ ही स्वछता कर्मी व हास्पिटल के मरीजों फल भी वितरित किया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरूआत महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित से। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने सभी से नगर को स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर बनाये रखने के साथ ही वन यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की बात कही। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, राजस्व निरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा सहित अन्य ने अपना विचार व्यक्त किया। संचालन सभासद प्रतिनिधि मकसूद हसन ने किया। इस अवसर पर विवेक अस्थाना, गणेश चौहान, अनुराग मिश्र, श्रेयांश गुप्ता, उमेश अग्रहरि, सन्दीप जायसवाल, अर्पित जायसवाल, सुनील अग्रहरि, सिप्पू अग्रहरि, अखिलेश यादव, जफर हसन, राम दवर, सुरेश चन्द्र मौर्य,  श्रीराम शुक्ला, अवधेश कुमार, रामावतार, राजकुमार, सूरज, फिरोज अहमद, सन्दीप सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



DOWNLOAD APP