जौनपुर: युवक के खिलाफ दुष्कर्म और दलित उत्पीडऩ का केस दर्ज | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने गुरुवार की देर शाम जफराबाद थाना क्षेत्र के एक युवक पर गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
पीडि़त किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि जफराबाद थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गाव निवासी युवक राहुल मिश्र उनकी 17 साल की बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार को बेटी घर पहुंची और आपबीती सुनाई। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट, दलित उत्पीडऩ का केस दर्ज कर लिया है।