जौनपुर। जिले के नये डीएम दिनेश कुमार सिंह 20-20 युग में टेस्ट मैच की तरह बदायूं जिले से बेहद गम्भीर पारी खेल कर आ रहे हैं। वे सुस्त भ्रष्ट तंत्र को आम जनता के योग्य बनाने का काम करते हैं। दिन रात खुद जुटे रहते हैं। हर क्षेत्र में पैनी निगाह रखते हैं। राशन वितरण प्रणाली पर विशेष ध्यान देते हैं। रास्ते में निकलते है सिपाहियों की तरह डग्गामार वाहनों को दौड़ाकर पकड़ने में माहिर बताये जा रहे हैं। प्राथमिक स्कूलों पर भी पैनी नजर रखते हैं। समय समय पर औचक निरीक्षण करके बुनियादी शिक्षा की जांच पड़ताल भी करते हैं। इनका कार्यालयों में अफसरों और कर्मचारियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान रहता है।

बताते हैं कि ​जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। वे विज्ञान के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने फिजिक्स से एमएससी किया है। आईएएस बनने के बाद पहली जिम्मेदरी उन्हें कानपुर नगर निगम की दी गयी। यहां पर 14 अगस्त 2013 से 25 फरवरी 2014 तक कार्य किए। इसके बाद उन्हें विशेष सचिव राजस्व की जिम्मेदरी मिली। 10 जून 2014 से 18 फरवरी 2015 तक सोनभद्र के डीएम रहे। एक अप्रैल 2015 से 13 अक्टूबर 2015 तक विशेष सचिव जेल की जिम्मेदारी दी गयी थी।
वहीं 14 अक्टूबर 2015 से 26 मार्च 2016 तक वाराणसी विकास प्राधिकारण की जिम्मेदारी निभायी थी। 27 मार्च 2016 को मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी बने। जहां 25 अप्रैल 2017 तक कार्य किए। 26 अप्रैल 2017 से 25 अक्टूबर 2017 तक विशेष सचिव होम पद पर कार्य किए। 25 अक्टूबर 2017 से बदायूं में बतौर डीएम कार्य कर रहे थे। उन्हें शुक्रवार की रात हुए तबादले में जौनपुर का नया डीएम बनाया गया है।



DOWNLOAD APP