जौनपुर: पांच नामजद समेत 40 के खिलाफ केस दर्ज | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पूराअंधरी गांव में सोमवार की शाम कार से धूड़ उडऩे के विवाद में घर पर चढ़कर तोड़ फोड़ पथराव व छेडख़ानी के मामले में पुलिस पांच नामजद समेत 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पूरा अंधरी गांव निवासी अश्वनी चतुर्वेदी अपनी कार से सोमवार को मुबारकपुर बाजार से घर लौट रहे थे। चौराहे के पास कार से धूल उडऩे को लेकर मनबढ़ों ने विवाद कर लिया। आरोप है कि कुछ देर बाद मनबढ़ लाठी डंडे के साथ अश्वनी के घर पर धावा बोल दिया था। घर पर जमकर ईंट पत्थर बरसाये थे। परिवार के लोगों ने खुद को घर के अंदर बंद कर किसी तरह जान बचाई थी।
पीडि़त अश्वनी के पिता अरविंद कुमार चतुर्वेदी की तहरीर पर पुलिस ने प्रशांत यादव, निशांत यादव, अतीश चतुर्वेदी, संजय यादव, शुभम यादव सहित 40 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, छेडख़ानी का केस दर्ज किया है।