जौनपुर: लूट की नीयत से आए बदमाश मोबाइल छीनकर भागे | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद रसूलपुर गांव में रविवार की रात दो की संख्या में बदमाशों ने महिला को तमंचा से धमकाकर लूट का प्रयास किया। शोर मचाने पर बदमाश महिला की मोबाइल छीनकर भाग निकले। पीड़िता द्वारा घटना की तहरीर पुलिस को दी गई।
उक्त गांव निवासी मो. अरशद वाहन चालक है। जो रात में गाड़ी लेकर कहीं काम से निकला था। घर में अरशद की पत्नी फायजा अपने दो बच्चों के साथ अकेले थी। रात साढ़े ग्यारह बजे दो की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने दरवाजे पर दस्तक दी।
महिला के दरवाजा खोलते ही बदमाश तमंचे से अतंकित करते हुए घर के धकेलने लगे। अनहोनी को भांपते हुए महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे बदमाश उसके हाथ से मोबाइल झपटकर भाग निकले। पड़ोसियों के पहुंचने पर महिला ने पूरी बात बताई। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।