भारतीय मानव समाज पार्टी ने रामजतन बिन्द को बनाया प्रदेश अध्यक्ष | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
मुगलसराय/चंदौली। जनपद के तारनपुर निवासी दया मोहन सुशील के आवास पर भारतीय मानव समाज पार्टी की बैठक बहादुर कवि की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन बाबू लाल गुप्ता ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द रहे जिन्होंने गाजीपुर के सदर निवासी राम जतन राम बिन्द को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया। इसी क्रम में उन्होंने आगे कहा कि देश व प्रदेश में इस समय अराजकता का माहौल है। आम आदमी व महिलाओं की सुरक्षा की नाकामी पर जनता को जागृत करके क्रांति की मशाल जलायें। इसी क्रम में नवचयनित प्रदेश अध्यक्ष श्री बिन्द ने कहा कि पार्टी के मिशन की सफलता के लिये दृढ़ संकल्पित हूं।
इस अवसर पर सौरभ कुमार, अजय कुमार, शम्भू प्रसाद बिन्द, रामजतन लवकुश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
चन्दौली जनपद में आयोजित बैठक में नवचयनित प्रदेश अध्यक्ष रामजतन
बिन्द को माल्यार्पण करते राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द।
|
इस अवसर पर सौरभ कुमार, अजय कुमार, शम्भू प्रसाद बिन्द, रामजतन लवकुश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।