जौनपुर: पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी भाजपा में शामिल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने भारी समर्थकों के साथ रविवार को हैदराबाद में भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
सांसद की पत्नी का भाजपा में शामिल होने से जिले की राजनीति गरमा गई है। वहीं धनंजय सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। लोग एक दूसरे को बधाइयाँ दे रहे हैं।