जौनपुर। मछलीशहर नगर के सराय यूसुफ में बने गौशाला में गुरुवार को फिर चार गायों की मौत हो गई है। जिसे गौ सेवकों द्वारा शुक्रवार को बाहर निकाल कर दफनाया गया है। एक सप्ताह के अंदर अब तक कुल सात गायों की मौत हो चुकी है।

घटना के पीछे कारण गौशाला में व्याप्त कीचड़ और छुट्टा घूम रहे सांड द्वारा हमला बताया जा रहा है। गौशाला के गौसेवकों का कहना है कि गौशाला परिसर में सभी जानवर छुट्टा ही एक साथ रहते हैं।साड़ और गाय को अलग- अलग रखने की व्यवस्था नहीं की गई है। आये दिन साड़ द्वारा गायों पर हमला किया जाता है।उनके हमले से गाय गंभीर रूप से घायल हो जाते है।
इधर तेज वर्षा के कारण भी परिसर की कच्ची भूमि कीचड़ युक्त हो गई है। जिसकी वजह से भी पशु बीमार हो कर दम तोड़ रहे हैं। गुरुवार को रात में चार गायें मर गई। जिन्हें शुक्रवार को ठेले पर लादकर गौसेवक ले जाकर दफन किया गया। इससे पूर्व भी तीन जानवर मंगलवार को मर चुके है।इसप्रकार गौशाला में लगातार जानवरों के मरने का सिलसिला जारी है।



DOWNLOAD APP