जौनपुर। शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरु हो गयी। स्टेशन पर ही उसने बच्चे को जन्म दिया। सूचना के बावजूद कोई जिम्मेदार महिला की मदद के लिए नहीं पहुंचा। महिला यात्रियों ने मदद कर उसे राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जाते हैं।
बाराबंकी शहर की रहने वाली मनीषा अपने पति सोनू कुमार के साथ ट्रेन पकड़कर बाराबंकी जाने के लिए स्टेशन पर पहुंची थी। जो प्लेटफार्म नंबर एक पर दम्पति बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। गर्भवती मनीषा को अचानक प्रसव पीड़ा शुरु हो गयी। पति द्वारा स्टेशन पर जिम्मेदार अधिकारियों को मामले की सूचना देकर मदद के लिए गुहार लगाई। लेकिन कोई अधिकारी मदद के लिए नही पहुंचा।
स्टेशन पर मौजूद अन्य महिला यात्रियों की मदद से प्रसूता ने प्लेटफार्म पर ही बेटी को जन्म दिया। महिलाओं ने फोन करके एम्बुलेंस बुलाया। और जच्चा-बच्चा को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों स्वस्थ बताए जाते हैं।




DOWNLOAD APP