जौनपुर: मूल उद्देश्य को भूल चुका है मानवः प्यारे लाल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। इन्सान आज भौतिकता में इतना उलझ गया है कि वह अपने मानव जीवन के मूल उद्देश्य को ही भूल चुका है। आध्यात्मिक जागृति होने पर ही इन्सान जीवन जीने का ढंग सीख सकता है।
उक्त बातें मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन व निरंकारी सत्संग भवन त्रिलोचन में उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये दिल्ली से आये महात्मा प्यारे लाल केन्द्रीय ज्ञान प्रचारक ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्याम लाल साहू संयोजक, शैल कुमारी, बहन मालती, वशिष्ठ नारायण पाण्डेय, धर्मेन्द्र यादव, सुबाष, उदय नारायण, राजेश प्रजापति, शिवराम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन मुरलीधर ने किया।
जौनपुर के त्रिलोचन क्षेत्र में आयोजित सन्त समागम में सामाजिक संदेश देते महात्मा प्यारे लाल। |
इस अवसर पर श्याम लाल साहू संयोजक, शैल कुमारी, बहन मालती, वशिष्ठ नारायण पाण्डेय, धर्मेन्द्र यादव, सुबाष, उदय नारायण, राजेश प्रजापति, शिवराम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन मुरलीधर ने किया।