जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर के बाहर सो रही किशोरी का अपहरण कर मनबढ़ों ने घर से पांच सौ मीटर दूर सीवान में लेजाकार सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किशोरी का हाथ पैर और मुहं बांधकर बदमाशों ने किशोरी को उसके घर के पीछे छड़ दिया। किसी तरह मुहं से कपड़ा हटाकर किशोरी ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे। किशोरी की दशा देखकर लोग सन्न रह गए। पुलिस ने इस मामले में अपहरण और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।

खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रात में अपने घर के बाहर सो रही थी। दरवाजे पर किशोरी के आस पास परिवार के अन्य लोग भी अलग अलग चारपाई पर सो रहे थे। करीब आधी रात को तीन की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने किशोरी का मुहं दबाकर उसे चारपाई से उठा लिया। मनबढ़ उसे घर से करीब पांच सौ मीटर दूर सीवान में ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
मनबढ़ों ने कपड़े से मुहं औक हांथ पैर बांधकर उसे घर के पीछे छोड़ दिया और फरार हो गए। किसी तरह किसोरी ने मुहं से कपड़े हटाया तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और आस पास के लोग पहुंच गए। किशोरी की दशा देखकर लोग सन्न रह गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस और सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। पुलिस ने पीडि़त किशोरी और परिजनों से पूछताछ की। सुबह किशोरी के साथ परिजन थाने पहुंचे। सूत्रों की माने तो थाने में पीडि़त से कई बार तहरीर बदलवाई गई। पीडि़त की मां से तहरीर लेकर पुलिस ने अपहरण और छेडख़ानी का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन आरोपी घर से फरार हैं।
इस संबंध में सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पीडि़त की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीडि़त किशोरी का अभी 164 के तहत बयान कराया जाएगा। अगर अपने बयान में वह दुष्कर्म की बात कहती है तो केस में संबंधित धारा बढ़ा दी जाएगी।



DOWNLOAD APP