जौनपुर: आदर्श तिवारी ने मरीजों को फल बांटते हुये किया पौधरोपण | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- युवा समाजसेवी ने सादगी के साथ मनाया अपना जन्मदिन
जौनपुर। नगर के युवा समाजसेवी इं. आदर्श तिवारी ने रविवार को अपना जन्मदिन पूरी सादगी के साथ मनाते हुये जहां मरीजों को फल बांटा, वहीं जगह-जगह पौधरोपण करके सामाजिक संदेश भी दिया।
श्री तिवारी ने बताया कि उन्होंने सर्वप्रथम जिला अस्पताल के सैकड़ों मरीजों को फल बांटा जिसके बाद लालती कुमुदेश्वर महिला पीजी कालेज के प्रांगण में पौधरोपण किया। इसके अलावा तमाम लोगों को फल, बिस्कुट, मिठाई आदि देते हुये कई जगह पौधरोपण किया।
इस दौरान उनके साथ हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा. अनिल दुबे, दीपक शुक्ला, आशीष पाण्डेय, राहुल पाठक, विपिन तिवारी, नवीन तिवारी, ईशान, विसी, विवेक पाठक, अविनाश, वेद, राहुल, टाइगर, छोटू यादव, लवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में सभी के प्रति आभार जताते हुये श्री तिवारी ने कहा कि समाज में रहने वाले हर व्यक्ति को सामाजिक बनना चाहिये तथा ऐसा कार्य करना चाहिये जो सामाजिक संदेश बने।