मड़ियाहूं, जौनपुर। अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ क्षेत्र के पाली सुभाषपुर गांव के चौरा माता मंदिर पर चल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विराट कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं शामिल रही।
उक्त कलश यात्रा को विधायक डॉ. लीना तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलश यात्रा में विधायक डा. लीना तिवारी भी शामिल रही। कलश यात्रा क्षेत्र के कई गांवों में भ्रमण किया। लोगों को व्यसन मुक्ति का रास्ता अपनाने पर जोर दिया गया। गायत्री परिवार के बताये गए कार्यों के अनुरूप रहकर सुखी रहने पर जोर दिया गया।
इस महायज्ञ का नेतृत्व पंडित सुनील मिश्र, पंडित अशोक मिश्रा, छोटे लाल यादव, भगवान पंडित आदि ने किया।




DOWNLOAD APP