• रासमंडल स्थित मंदिर पर भंडारे में शामिल हुए श्रद्ध‍ालु
जौनपुर। शहर के रासमंडल स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पर चल रहा नौ दिवसीय रथयात्रा महोत्सव का समापम रविवार भगवान जगन्नाथ को कढ़ी-भात का भोग लगाकर किया गया। दोपहर में शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चला। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री जगन्नाथ मंदिर में दिवसीय रथयात्रा महोत्सव आषाढ़ बदी अमावश्या से शुरू हो जाता है। शुरू के पहले आठ दिन तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। मुख्य यजमान हरदेव सिंह पत्नी नीलम सिंह व संजय गुप्ता पत्नी नीलिमा गुुप्ता द्वारा महाआरती का भव्य आयोजन किया गया।
रविवार को सुबह भगवान जगन्नाथ को राजसी खिचड़ी का भोग लगाया गया। उन्हें कढ़ी-भात का भोग अर्पित किया गया। आचार्य डा. रजनीकांत द्वि‍वेदी और काशी के आचार्यो की देखरेख में हवन पूजन किया गया। दूर-दराज से आए भक्तों के बीच प्रसाद का थैला वितरित किया गया। समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, शिवशंकर साहू ने बताया कि जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ की कहावत काफी प्रसिद्ध‍ है। इसी सेवा भाव को ध्यान में रखकर भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। आयोजन में दिनेश कपूर, अनिल अस्थाना, नीरज श्रीवास्तव, रवि मिगलानी, ब्रम्हेश शुक्ल, आशीष यादव, मनोज मिश्रा, राजेश गुप्ता, मुरारीलाल गुप्ता, मनोज गुप्ता (हलवाई) समस्त कार्यक्रम को सक्रीय रहे। दिनेश प्रकाश कपूर, शशांक सिंह ‘रानू’ ने सभी का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभूति गुप्ता, संजय गुप्ता, अनीष गुप्ता, आलोक वर्मा, केतन अस्थाना, अजय गुप्ता, शुभम मिश्रा, आशा देवी, प्रांजल गौंड, बोनू प्रजापति, रंजीत गुप्ता, नवीन सेठ ‘कल्लू’, रवि गुप्ता, आदि ने सहयोग किया। भण्डारे मेें नगर के महन्थ महेन्द्रदास त्यागी, डा. रजनीश श्रीवास्तव, डा. अजीत कपूर, विमल सेठ, श्याम मोहन अग्रवाल, विवेक सेठ ‘मोनू’, विक्की सेठ, शिवा वर्मा, निखिलेश सिंह, मोतीलाल यादव, संजय सेठ, नीरज उपाध्याय, किशोर ओझा आदि मौजूद रहे।



DOWNLOAD APP