जौनपुर। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी राम प्रकाश दुबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का सबसे बड़ा कारण जनता का देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर अटूट विश्वास है। इसी विश्वास को बढ़ाने एवं ऊर्जा देने का कार्य हम सभी कार्यकर्ताओं का है। उन्होंने कहा कि 2014 के सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया, लेकिन अब 2019 के सदस्यता अभियान में लोग स्वयं आगे आकर भाजपा की संस्था ग्रहण कर रहे हैं। वह भाजपा की ओर से नगर स्थित होटल रिवर व्यू में दो दिवसीय जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के समापन मौके पर बोल रहे थे।

तीसरे सत्र पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने वैचारिक अधिष्ठान पर चर्चा किया। चौथे सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने हमारी कार्य पद्धति के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक बताया। पांचवें सत्र में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने भाजपा के नए आयाम विषय पर कार्यकर्ताओं को जानाकरी दी। इसके पूर्व प्रातः काल जागरण के उपरांत सभी प्रशिक्षुओं ने शाखा लगाकर योगाभ्यास किया तथा 11 बजे सामूहिक रूप से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रेडियो के माध्यम से सुना। प्रशिक्षण वर्ग में सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, विभाग प्रकोष्ठ, प्रकल्प के जिला संयोजक तथा मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
संचालन भूपेंद्र सिंह, संदीप तिवारी, सुनील सेठ, रामविलास पाल ने किया। अध्यक्षता सतीश दुबे, किरन श्रीवास्तव, सुधाकर उपाध्याय, राम सिंह मौर्य ने किया। वर्ग के पालक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रहे। वर्ग गीत का स्मरण ब्रह्मदेव उपाध्याय, श्यामदत्त दुबे ने कराया। इस मौके पर पंकज मिश्र, धर्मपाल चौधरी, मनोज दुबे, अभय राय, श्याम मोहन अग्रवाल, राजू दादा, मानिक चन्द्र सेठ, आनंद निषाद, अतुल पांडे, राजवीर दुर्गवंशी, अमित श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, विनीत शुक्ला, दिव्यांशु सिंह ने सहयोग किया।




DOWNLOAD APP