मुफ्तीगंज, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक के मुरारा गांव में बुधवार की रात हो रही मूसलाधार बारिश में हर्षा देवी पत्नी स्व. जनार्दन वर्मा का कच्चा मकान धरासाई हो गया।

संयोग बस घटना के वक्त कच्चे घर में कोई नहीं था। घटना के वक्त हर्षा देवी अपनी बेटी के साथ घर के बाहर मड़हे में सोई थी। लेकिन हर्षा देवी का गृहस्थी का सामान, राशन, पशु का चारा, रजाई, गद्दा, चारपाई तथा कपड़े मलबे में दबकर नष्ट हो गए।
वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुबाष सरोज द्वारा उक्त जानकारी तहसील में दी गई। लेकिन अभी तक तहसील का कोई जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्राम प्रधान सुनीता सरोज द्वारा पीड़िता को आर्थिक सहयोग दिया गया।




DOWNLOAD APP