• समूह सम्पादक ने अमरनाथ चाट भण्डार का किया उद्घाटन

जौनपुर। अब चाट के शौकीन लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि जौनपुर नगर के हृदय स्थल नखास (प्रतिमा विसर्जन घाट मार्ग) में चाट से सम्बन्धित स्वाद देने के लिये अमरनाथ चाट भण्डार खुल गया। उक्त बातें सोमवार को उक्त प्रतिष्ठान का उद्घाटन करते हुये समूह सम्पादक रामजी जायसवाल ने कही।

फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने के बाद श्री जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-पाठ किया। इसके पहले उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण करके श्री जायसवाल का स्वागत किया।
इस अवसर पर शिक्षाविद् डा. ब्रजेश यदुवंशी, सुशील वर्मा एडवोकेट, दिनेश यादव आर्मी, संजय शुक्ला, शुभांशू जायसवाल, राजेश गुप्ता, शिवम गुप्ता, आयुषी गुप्ता, दीपक जायसवाल, धीरज निषाद, योगेश जायसवाल, आदर्श प्रजापति, सुमित जायसवाल, मुन्ना डीजे, पूर्व सभासद लक्ष्मण बेनवंशी, रविन्द्र निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता राजू गुप्ता ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



DOWNLOAD APP