चित्रकूट। जिले के मानिकपुर विधानसभा के उपचुनाव के अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य व प्रभारी पं. ललितेश पति त्रिपाठी का आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा कि उपचुनाव में हम अपने जमीनी कार्यकर्ता एवं बूथ स्तर तक जाकर चुनौतियों को स्वीकार करते हुए चुनाव जीतेंगे। आज देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें लड़ना है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि मेरे दादा स्व. कमलापति त्रिपाठी ने कहा था कि कांग्रेस कमजोर होगी तो देश कमजोर होगा। आज वह बात सत्य साबित हो रही। आज बजट में किसान, बेरोजगारी पर कोई जगह नहीं है। शिक्षा पर कोई बात नहीं हो रही है। गांव गांव जाकर हमें कांग्रेस सरकार के कार्यों को बताना होगा।




DOWNLOAD APP