जौनपुर: पति, सास व ननद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
शाहगंज, जौनपुर। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारने पीटने और प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति सास व ननद पर दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्र के बीबीगंज गांव निवासी जयप्रकाश की पुत्री डाली का विवाह आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगल बाजार निवासी गौरव के साथ तीन महीने पूर्व मार्च 2019 में हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के रुप में दस लाख रुपये की मांग करने लगे। जब विवाहिता के मायके वालों ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो विवाहिता को प्रताडि़त करना शुरु कर दिया।
शनिवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता देर शाम अपने मायके पहुंचकर परिजनों से आप बीती बतायी। रविवार को विवाहिता डॉली की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति गौरव, सास उमा देवी, ननद प्राची व आकांक्षा के विरुद्ध मारपीट, दहेज उत्पीडऩ आदि धाराओं मुकदमा पंजीकृत करके मामले की छानबीन में जुटी है।