सिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार निवासी रुपक अग्रहरी की पत्नी संगीता (26) की शुक्रवार सुबह घर पर मौत हो गई। संगीता चार दिन पूर्व एक लड़की को जन्म दिया। बताया जाता है की लड़की प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पैदा हुई। नार्मल प्रसव के बाद सामान्य हालत में उसे स्वास्थ्य केन्द्र से छोड़ दिया गया। शुक्रवार की तड़के मौत से घर में कोहराम मच गया।

पति रूपक रोज़ी-रोटी के सिलसिले में तमिलनाडु रहकर कपड़े का व्यवसाय करता है। संगीता की सादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। मायका भदोही जनपद के सुरीयावा में है। मौत की सूचना मायके पक्ष के लोगों को दिया गया। मायके से पिता सहित करीब पंद्रह लोग पहुँच गए। मौत को लेकर एक बार हत्या करने का आरोप मायके वालों ने लगाया। बाजार के लोग इकठ्ठा हो गए और दोनों पक्षों को बैठाकर समझा बुझा दिया। संगीता की मौत पर दोनो पक्षों ने पर्दा डाल दिया। पास-पड़ोस के लोगों का कहना है की सास-ससुर से संगीता का बनता नही था। परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम के शव को अंत्येष्टि हेतु ले गए।


DOWNLOAD APP