जौनपुर। साहू कल्याण समिति द्वारा जय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में रविवार को फादर्स डे पर वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों में फल वितरण करके माता-पिता स्वरूप वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया गया।
जौनपुर के वृद्धाश्रम में फल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित
वृद्धों सहित साहू कल्याण समिति के लोग।
समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्त की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने कहा कि संस्था द्वारा इस तरह का आयोजन निरन्तर किया जाता रहेगा।
इस अवसर पर सतीश चन्द्र गुप्त, डा. मिशोरी लाल गुप्त, अरविन्द बैंकर, विजय गुप्ता अध्यापक, राम आसरे योगाचार्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में अनिल गुप्त ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



DOWNLOAD APP