जौनपुर: हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि नीलगाय से टकराकर एक अन्य घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लाइन बाजार क्षेत्र के कनकपुर गॉव निवासी पुरेन्द्र कुमार पुत्र हरिलाल बाइक से अपने किसी परिचित के घर जा रहा थे। रेलवे क्रासिंग के पास असावधानी के कारण ट्रेन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर सुजानगंज क्षेत्र के इटहा निवासी दुर्गेश मिश्र (20) शाम चार बजे घर से सोनाहिता बाजार में गैस सिलेंडर बदलने जा रहे थे। रास्ते मे अचानक सड़क पर नीलगाय ने टक्कर मार दिया। जिससे दुर्गेश गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।