जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर दो साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।
आरोपी युवक का जफराबाद थाना क्षेत्र में ननिहाल है। युवक करौदी कला जिला सुल्तानपुर का रहने वाला है। युवक का अक्सर ननिहाल में आना जाना लगा रहता था। उसी दौरान युवती का उससे संबंध हो गया। युवक के पिता जौनपुर के एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक हैं।
युवती का कहना है दो वर्ष शोषण करने के बाद शादी के लिए युवक तैयार नहीं हो रहा है। अब उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। जब मैं उसके घर पर जाकर उसके परिजनों से बात की तो घर वालों ने जान से मारने की धमकी देते हुए डांट कर भगा दिया। एसओ मधुप कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

किशोरी से दुष्कर्म मामले में केस दर्ज
जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक सप्ताह बाद केस दर्ज किया है। किशोरी के पिता ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक महिला के सहयोग से ननिहाल आये युवक ने किशोरी के साथ दुराचार किया।
जिसमें पुलिस ने बुधवार को किशोरी के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।




DOWNLOAD APP