जौनपुर: पावन विजेथुआ धाम में श्री सर्वेश्वरी समूह ने लगाया निःशुल्क प्याऊ | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सुइथाकला, जौनपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा समोधपुर द्वारा पावन विजेथुआ धाम में निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई। सेवा परमो धर्मः के संकल्प के साथ प्रति वर्ष विजेथुआ महाबीरन में सर्वेश्वरी समूह द्वारा निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की जाती है।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित समाजसेवी यज्ञ नारायण तिवारी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री सर्वेश्वरी समूह के स्वयं सेवकों द्वारा की गई प्याऊ व्यवस्था अनुकरणीय है। भारी संख्या में आने वाले दर्शनार्थियों को शीतल जल पिलाकर लोग मानवता की सेवा के साथ पुण्य भी अर्जित करते हैं।
प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने प्रचंड धूप में स्वयं सेवकों द्वारा लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए बधाई दी। नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था सक्रिय रूप से मानसून के आने तक चलती रहती है। समूह द्वारा जनहित के कार्यक्रम प्रबंधक ह्रदय प्रसाद सिंह 'रानू', श्री कृष्ण पाल, पद्मभूषण सिंह, जितेन्द्र बहादुर सिंह, मुरलीधर सिंह एवं रवीन्द्र उपाध्याय के संयोजन में चलता है।