जौनपुर: किशोरी को भगाकर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों को हिरासत में रखकर उनके बालिग होने के दावे की जांच पड़ताल कर रही है। थाने पहुंचे किशोरी के परिजन जहां उसे नाबालिग बता रहे वहीं किशोरी खुद को बालिग होना बताते हुए अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के परिवार के लोग गुजरात के सूरत शहर में रहते हैं। किशोरी भी अपने परिजनों के साथ सूरत शहर में रहती थी। वहीं पर पड़ोस में रहने वाले बिहार के एक युवक ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इन दिनों किशोरी अपने परिजनों के साथ गांव आई थी। जिसे खोजते खोजते उसका प्रेमी भी यहां पहुंच गया। दोपहर में वह लड़की को बहला फुसलाकर बाइक पर बैठाकर भाग रहा था।
परिजनों ने घर से निकलते हुए लड़की को देख लिया। शोर मचाया तो गांव के लोगो ने पीछा कर लिया। ग्रामीणों ने दोनों को बरईपार बाजार में पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। लड़की के परिवार वाले उसे नाबालिग बता रहे जबकि लड़की खुद को बालिग बताते हुए अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में रखकर दोनों के बालिग होने के दावे की जांच पड़ताल कर रही है।