जौनपुर: मुसहरों को आवंटित कॉलोनी में बिजली व पेयजल का अभाव | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
मड़ियाहूं, जौनपुर। विकास क्षेत्र रामनगर के नोकरा गांव के मुसहर बस्ती का विद्युतीकरण अभी तक न होने से सरकारी कॉलोनी को मुसहर छोड़कर घासफूस की झोपड़ी में रहने के लिए विवश हैं।
दो वर्ष पूर्व लोहिया आवास के तहत नोकरा गांव में मुसहरों के रहने के लिए आवास बनाया गया था। इसमें विद्युत व पानी की कोई सुविधा न रहने के कारण मुसहर कॉलोनी में नहीं रह रहे हैं जो आज भी बेकार पड़ा हुआ है।
यदि उक्त कॉलोनी में विद्युतीकरण व पेयजल की व्यवस्था हो जाती तो मुसहर घासफूस की झोपड़ी छोड़कर कॉलोनी में रहने लगते। मुसहर समुदाय के लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।