जौनपुर: नदी में डूबने से युवक की मौत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। डोभी क्षेत्र के गोमती नदी के बहरी घाट पर नहाने गए युवक की शनिवार को डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुधौड़ा गांव निवासी बीरबल राजभर का पुत्र सतीश राजभर (15) गोमती नदी के बहरी घाट पर नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह नदी में डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी (बीरीबारी) ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।