जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में गुरुवार की रात पशु तस्कर फायरिंग कर दो भैंस पिकअप पर लाद ले गए। पशु तस्करों की ओर से की गई फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बंधवाबाजार भटहर मार्ग पर जगदीशपुर गांव के पास गुरुवार रात तीन बजे एक पिकअप रामलाल सरोज के घर के पास आकर खड़ी हुई। उनकी दो भैंस पशु तस्करों ने पिकअप में लाद लिया। इसी बीच परिवार के लोग जाग गए। लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने पिकअप को घेर लिया। खुद को घिरता देख पशुतस्करो ने फायरिंग व पथराव करते हुए बंधवा बाजार की तरफ फरार हो गए।
फायरिंग के दौरान गांव निवासी सन्तोष कुमार सरोज 25 वर्ष गोली लगने से घायल हो गए। गोली उनके पेट को छीलते हुए निकल गई। जिससे उनकी हालत खतरे के बाहर बताई गई है। पीडि़त परिवार की ओर से अज्ञात तस्करों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।




DOWNLOAD APP