जौनपुर। मातृभूमि की स्वतंत्रता एवं गौरव के रक्षक, छापामार युद्ध नीति के कुशल योद्धा, हिन्दुत्व के पोषक, हिन्दू पदपादशाही के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यारोहण को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव के रूप में प्रतिवर्ष मनाता है। उक्त बातें काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह बांके लाल यादव ने नगर के बारीनाथ शिशु मंदिर में आयोजित हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव कार्यक्रम में व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मुगल शासक औरंगजेब के धार्मिक अत्याचार के कारण हिन्दू आस्था एवं विश्वास पर गहरा आघात हुआ। ऐसे समय में धर्म की रक्षा के लिये शिवाजी महाराज ने पूरी कुशलता, निपुणता एवं अदम्य साहस हिन्दुत्व के आत्म गौरव एवं सम्मान की रक्षा किया। शिवाजी ने हिन्दू युद्ध नीति की नैतिकता में एक नवीन अध्याय जोड़ा की युद्ध जीतने के लड़ जाता है, न कि शौर्य प्रदर्शन के लिये।
जौनपुर नगर में आयोजित हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव
कार्यक्रम में उपस्थित संघ से जुड़े लोग।
शिवाजी ने यह सिद्ध कर दिखाया कि हिन्दुत्व का वृक्ष वास्तव में गिरा नहीं है, बल्कि वह सदियों की राजनीतिक दासता, शासन से पृथकता, कानूनी अत्याचार के बावजूद भी पुनः उठ सकता है। उसमें नये पत्ते और शाखाएं आ सकती हैं। शिवाजी का हिन्दू राष्ट्र के निर्माण में सहयोग और हिन्दू शक्ति के उत्थान में योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा नगर संघचालक धर्मवीर जी, रमेश जी, राज किशोर सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। मुख्य शिक्षक सतेन्द्र व अजय उपाध्याय रहे।
इस अवसर पर रविन्द्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र निषाद, अमित निगम, प्रशांत उपाध्याय, योगेश साहू, अनिल शुक्ला, संतोषी, प्रदीप मौर्य, राजीव मौर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरण श्रीवास्तव, अंजू पाठक, डा. रागिनी गुप्ता, पंकजलता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह नारायण दास चौरसिया ने किया।



DOWNLOAD APP