जौनपुर: सड़क हादसों में चार घायल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। केराकत और मछलीशहर में हुए अलग-अलग हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमिहित पुलिया के पास रविवार की रात साढ़े दस बजे स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार विकास भारद्वाज 27 निवासी करिया गोपालपुर देवगांव सर्की घायल हो गए। वह बाइक से अपने घर जा रहे थे।
उधर मछलीशहर इलाके में आजमगढ़ जनपद के सरायकाशी गांव निवासी योगेश (24) पुत्र निहारीराम किसी काम से प्रयागराज गए थे। वहां से वापस आते समय रोडवेज बस स्टैंड पर उतर कर सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
दूसरी घटना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर गांव में हुई। जहां वैवाहिक समारोह मे वीडियो रिकार्डिग करने आये जलालपुर थाना क्षेत्र के पराऊगंज ग्राम निवासी वसीम अहमद (18) पुत्र हमीद और इसमैला ग्राम निवासी चन्दन (28) बोलेरों की चपेट में आने से घायल हो गए। सोमवार दोपहर में दोनों वापस घर लौट रहे थे कि नगर के मडियाॅहू चौराहे पर बोलेरो गाड़ी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। बाइक चला रहे वसीम का दोनो पैर टूट गया और हेलमेट नहीं पहनने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।