जौनपुर: जेसीआई शाहगंज शक्ति ने अग्निशमन अधिकारी को किया सम्मानित | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति ने साइलेंट वर्कर सम्मान कार्यक्रम किया जहां संस्थाध्यक्ष डा. मौलश्री ने अपने पदाधिकारियों के साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारी रवीन्द्र सिंह को सम्मानित किया।
इस मौके पर डा. चित्रवंशी ने कहा कि संस्था आपको सम्मानित करते हुये अपने को गर्व का अनुभव कर रही है। आप सब ऐसे साइलेंट वर्कर हैं जो विषम परिस्थितियों में अपना जान जोखिम में डालकर आग से जूझ रहे लोगों को मौत के मुंह से बाहर ले आते हैं। आपके चुनौती भरी कार्य के लिये संस्था आपको सम्मानित करती है। सम्मान पाने बाद श्री सिंह ने संस्था सहित सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचलान एकता नीलम ने किया। अन्त में सचिव रीता जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर डा. रूचि मिश्रा, गीता मुन्नी जायसवाल, अनुपमा अग्रहरि, जेजे अध्यक्ष डा. प्रज्ञा चित्रवंशी, नीतू, शैलजा जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर के शाहगंज में अग्निशमन अधिकारी को सम्मानित करतीं जेसीआई शाहगंज की पदाधिकारीगण। |