जौनपुर। बक्शा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर मंगलवार को बदलापुर, महराजगंज, खुटहन सहित विभिन्न ब्लॉकों के दर्जनों प्रगतिशील किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खेती किसानी की जानकारी ली।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही की मौजूदगी में प्रदेश के निदेशक एवं जाने माने वैज्ञानिकों ने अपने विचार रखे। वैज्ञानिकों ने कृषि तकनीकी प्रसार अभिनव पहल के तहत धान, मक्का, दलहन, तिलहन एवं सब्जियों तथा पशु पालन की विधिवत जानकारी उपलब्ध कराई गई। वैज्ञानिकों ने फसल अवशेष प्रबन्धन, सरकारी योजनाओं की जानकारी, सब्सिटी, बीज शोधन, खेत का पुआल खेत में, धान में लगने वाली बकैनी बीमारी से बचाव की भी जानकारी दी।
इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, डॉ. सोमेन्द्रनाथ, डॉ. अनिल कुमार, सुरेंद्र सोनकर, अमित सिंह, नरेंद्र चौधरी, सुरुचि सिंह, लोकनाथ, त्रिभुवन सिंह, अशोक सिंह, सुशील यादव, अशोक यादव, संजय यादव, लक्ष्मीशंकर यादव, राजन सिंह, करमचंद आदि मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP