जौनपुर: राज्यमंत्री गिरीश यादव ने निर्माण कार्य में मिली खामियों पर जतायी नाराजगी | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। सूबे के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने ओलन्दगंज से लेकर कालीकुत्ती होते हुये शक्तिपीठ मैहर देवी मन्दिर तक बनाये गये नाली सहित अन्य सम्बन्धित निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान मिली खामियों पर नाराजगी जताते हुये सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को उन्होंने जमकर फटकार लगायी।
देखा गया कि राज्यमंत्री श्री यादव उक्त निर्माण कार्य का जायजा लेने निकले जहां मिली कमियों को देखते हुये वह नगर पालिका परिषद जौनपुर के अवर अभियंता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों पर जमकर बरसे। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि निर्माण कार्य को सही ढंग से नहीं कराया गया तो सम्बन्धित लोगों की खैर नहीं।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार विकास के लिये तमाम योजनाओं को संचालित करने के साथ ही बराबर धन भी आवण्टित कर रहा है लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते विकास कार्य सही ढंग से नहीं किया जा रहा है जो गलत है। इस अवसर पर नगर पालिका के तमाम अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय लोग, भाजपाजन उपस्थित रहे।
जौनपुर नगर के मैहर मन्दिर रास्ते पर हुये निर्माण कार्य में खामी
मिलने पर नाराजगी जताते राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव।
|