जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के रेहटी ग्राम निवासी सपा नेता रामचन्दर सिंह ने सोमवार को प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में लोकसभा मछलीशहर सांसद बीपी सरोज और क्षेत्रीय विधायक डाॅ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह के स्वागत समारोह के दौरान भाजपा का दामन थामा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद व विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सपा में 23 वर्षों तक वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत रहे रामचन्दर सिंह ने सपा के कार्यों से नाखुस होकर सपा का दामन छोड़ दिया। भाजपा के स्वागत समारोह में सांसद और विधायक की उपस्थिति में रामचंदर सिंह को जलालपुर मंडल अध्यक्ष आमोद सिंह व विधानसभा अध्यक्ष विनय सिंह ने माल्यार्पण कर सदस्यता ग्रहण कराया। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी और कार्यकर्ताओं ने जमकर हर हर महादेव के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर त्रिलोचन महादेव मंदिर के प्रबंधक मुरलीधर गिरी, पंकज सिंह, चन्दन सेठ, रामचन्दर मौर्या, रविशंकर सिंह, कौशल सिंह, मोहन सिंह, जयप्रकाश गिरी, अभिषेक दूबे, रामचन्दर सेठ, उपेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।





DOWNLOAD APP