जौनपुर: पांच रिहायशी छप्पर जलकर राख | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के शेरपुर गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
उक्त गांव निवासी जयनाथ गौतम के छप्पर में अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। इसके बाद उनका पांचों छप्पर जलकर राख हो गया। दोपहर का समय होने के चलते गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग अपने घरों मे दुबके पड़े थे। शोरगुल सुन ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने तक आग पूरी गृहस्थी चौपट कर चुकी थी। अगलगी में 50 हजार से अधिक की क्षति का अनुमान है।