मड़ियाहूं, जौनपुर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की एक बैठक डीएन इंटरमीडिएट कॉलेज गौरहीमहादेव मड़ियाहूं में जिलाध्यक्ष श्रद्धेय कुमार गुप्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष छोटे लाल यादव ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए संगठन को मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने तथा संगठन के विस्तार पर विशेष रूप से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वित्तविहीन शिक्षकों के साथ ढुलमुल नीति अपना रही है। आज तक सेवा नियमावली इन शिक्षकों की जारी नहीं हो पाई। अगर संगठन मजबूत होगा तो हम किसी भी स्तर की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहेंगे और सरकार से अपनी बात मनवा लेंगे।
संगठन को व्यवस्थित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें मनोज कुमार पटेल एवं विनोद कुमार मौर्या समेत अन्य ब्लॉक अध्यक्ष एवं महामंत्रियों को भी मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री देवानन्द पटेल ने किया। इस अवसर पर अशोक कुमार यादव, जय सिंह यादव, अरूणेश प्रताप पटेल, राजीव यादव, अनिल सिंह, अरविंद कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP