जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कैथापुर गांव में सोमवार की देर रात करीब बारह बजे पड़ोस में आई बारात में दो लड़कों में खाना खाने के दौरान कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें चार महिला समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर प‌हुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए सभी घायलों को पीएचसी मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया। जहा इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दो लोगो को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

कैथापुर गांव के तुलसीराम के यहां बारात आयी थी। जिसमे पड़ोस के बिंद और यादव परिवार के लड़के भी शामिल हुए थे। उसी दौरान खाना खाने के दौरान दोनों गुट के लड़कों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में लाठी डंडों से जमकर मारपीट शुरू हो गई। जिसमें स्वयंबर बिंद 70 वर्ष, राहुल बिंद 21 वर्ष, शंकर लाल 38 वर्ष, श्रीनाथ बिंद 61 वर्ष, चंदा देवी 60 वर्ष, गीता देवी 29 वर्ष, सीता देवी 43 वर्ष, अनीता देवी 55 वर्ष, हरिशचंद 29 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को मौके पर पहुचीं पुलिस ने पीएचसी मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने स्वयंवर, राहुल, शंकर, श्रीनाथ, चंदा, सीता, गीता, को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर अनीता और हरिशचंद को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।




DOWNLOAD APP